रामदेव ने दिल्ली में लगाया योग अभ्यास शिविर
(India)
योग दिवस से पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने राजधानी दिल्ली में लोगों को योग सिखाया. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में आज सुबह अभ्यास शिविर लगा. रामदेव के योग अभ्यास शिविर में करीब पांच हजार लोग जुटे. रामदेव ने उन्हें कई आसन सिखाए. दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. सुबह 4 बजे से ही स्टेडियम में लोगों के आने का सिलिसिला शुरु हो गया. सुबह दिल्ली में हल्की बारिश भी हुई इसके बावजूद लोगों का आना जारी रहा. बाबा रामदेव द्वारा लगाए गए योग शिविर में सूर्य नमस्कार शामिल नहीं हुआ. सूर्य नमस्कार के योग में शामिल होने को लेकर खासा विवाद रहा है. पहले विश्व योग दिवस पर 21 जून को दिल्ली के राजपथ पर 35 हजार लोग एक साथ योग करेंगे. योग गुरु बाबा रामदेव 21 जून को मनाये जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी करवा रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।