नरेंद्र मोदी ने 37,000 लोगों के साथ किया योग
(India)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने 37,000 लोगों के साथ योग किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान योग के विभिन्न आसन किए। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी राजपथ पर मौजूद रहे । राजपथ पर 50 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा 191 देशों के 251 से अधिक शहरों में योग दिवस मनाया गया योगासनों के सीधे प्रसारण के लिए 2000 डिजीटल स्क्रीन लगाई गई हैं। इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों को योग दिवस की बधाई दी। योग दिवस के लिए दिल्ली मेट्रो का संचालन सुबह चार बजे से ही शुरू कर दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।