दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों की मांगें मानी
(India)
दिल्ली सरकार ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांगे मान ली हैं. सोमवार शाम स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन से डॉक्टरों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. इसके बाद सरकार ने मांगे मानने की बात स्वीकार की. हालांकि डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल अभी खत्म नहीं की है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी के 15,000 डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल के पीछे अस्पतालों में दवा नहीं होने और जरूरी सुविधाओं के अभाव को कारण बताया है. डॉक्टरों का कहना है कि सुविधाएं नहीं होने के साथ ही उन्हें समय से वेतन का भुगतान भी नहीं किया जाता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।