नासा के यान ने प्लूटो पर बर्फीले  मैदान का पता लगाया
(India)


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के न्यू हॉराइजंस यान ने प्लूटो के ‘हार्ट’ (हृदय आकृति जैसे क्षेत्र) में गड्ढा विहीन बर्फीले विशाल मैदान का पता लगाया है जो 10 करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना जान पड़ता है। संभवतः अब भी भूगर्भीय प्रक्रिया से उसका रूप बदल रहा है। यह जमा हुआ क्षेत्र प्लूटो के बर्फीले पहाड़ के उत्तर में है जो हार्ट के मध्य से थोड़ा बाएं है। हृदय जैसी इस आकृति को टोमबाग क्षेत्र भी कहा जाता है। कैलिफोर्निया में नासा रिसर्च सेंटर के न्यू हॉराइजंस जियोलोजी, जियोफिजिक्स एंड इमेजिंग टीम के मुखिया जेफ मूरे ने कहा कि इस स्थलाकृति की व्याख्या करना आसान नहीं है। यह आकर्षक बर्फीला मैदान धरती पर उस जमीन से मिलता जुलता है जिसमें छोटी-छोटी दरारें हैं। उसका नाम पृथ्वी के पहले कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक प्लेननम के नाम पर स्पुतनिक मैदान रखा गया है। नासा ने कहा कि उसमें अनियिमत आकार के खंडों में टूटी हुई सतह है जो 20 किलोमीटर में फैली और ये छिछली घाटी के रूप में जान पड़ती हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।