यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारतीय दवा निर्माता कंपनी जीवीके बायोसाइंसेज की तकरीबन सात सौ जेनरिक दवाइयों को प्रतिबंधित कर दिया है। क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों में खामियां पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, जीवीके ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जर्मनी की दवा नियामक संस्था फेडरल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिसंस एंड मेडिकल प्रोडक्ट्स के मुताबिक ईयू के सभी 28 सदस्य देशों में इन दवाओं पर 21 अगस्त से प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। ऐसे में निर्धारित तिथि के बाद ईयू में इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा दवा कंपनियां, थोक विक्रेता और खुदरा दुकानदार इसे बेच भी नहीं पाएंगे। बॉन स्थित नियामक संस्था ने बताया कि जीवीके इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकती है, लेकिन उसका कोई त्वरित प्रभाव नहीं होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।