मैगी नूडल को मिली क्लीन चिट
(India)
केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान की प्रयोगशाला ने नेस्ले के मैगी नूडल को देश के खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन में पाया है। यह प्रयोगशाला भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकार से मंजूरशुदा है। उल्लेखनीय है कि जून में जब मैगी पर प्रतिबंध लगाया गया था तो गोवा के खाद्य और दवा प्रशासन ने पांच नमूने सीएफटीआरआईको भेजे थे। गोवा एफडीए के निदेशक सलीम ए वेलजी ने कहा, ‘सीएफटीआरआई के निष्कर्षों के अनुसार ये नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम, 2011 के अनुसार खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हैं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।