प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत पर प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की
(India)

भारत में पहली बार आयोजित ग्लोबल कॉल टू एक्शन समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत पर गहरी चिंता जतायी. समिट को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में पिछले सालों की तुलना में प्रसव के दौरान माता और शिशु के मृत्यु दर में कमी आयी है. उन्होनें कहा कि जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत दौरे के क्रम में कहा था इस समस्या से निपटने के लिए भारत का सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने कहा कि भारत इस विषय पर गंभीर है और विश्व के विकसित देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को मिटाकर भारत ने अपनी प्रतिबद्धता साबित की है. कुछ सालों में शिशु मृत्यु दर में भी काफी कमी आयी है. उन्होंने कहा कि मां और बच्चे के मुद्दे पर पूरी दुनिया चिंतित है. यह समिट पहली बार अमेरिका से बाहर किसी और देश में हो रहा है. इसमें 24 देशों के मंत्री भाग ले रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।