ब्रिटेन की एक और मुस्लिम महिला के आतंकी संगठन (आइएस) में शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। स्कार्टलैंड यार्ड को शक है कि चार बच्चों के साथ लापता हुई यह महिला सीरिया भाग चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार 33 साल की जाहिरा तारिक आखिरी बार पूर्वी लंदन में मंगलवार को देखी गई थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। जाहिरा और उसके चार बच्चे मुहम्मद (12), अमार (11), आदिद (04) और बेटी सैफिया (09) के गायब होने की शिकायत परिजनों ने बुधवार को पुलिस से की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में ये लोग एम्सटर्डम हवाई अड्डे से रवाना होते दिखे। आतंकरोधी कमांड के कमांडर रिचर्ड वाल्टन ने बताया कि महिला के रिश्तेदार काफी चिंतित हैं। उसके सीरिया पहुंचने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। लेकिन, यह साफ है कि वह ब्रिटेन से निकल चुकी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।