राजस्थान में सामने आए डेंगू के 490 मामले
(India)
डेंगू ने हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान में दस्तक दे दी है। लेकिन चिकित्सा व्यवस्थाएं हर बार की तरह बदहाल हैं। यही कारण है कि डेंगू का दंश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हिंडौन में डेंगू पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। इस सबके बावजूद हालात ये हैं कि सरकार के पास डेंगू के मरीजों का सही आंकड़ा तक नहीं है। चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में डेंगू के 490 मामले सामने आए हैं, जबकि निजी अस्पतालों की मानें तो अकेले जयपुर में ही एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। प्रदेशभर में तो यह आंकड़ा चार हजार के पार है। चिकित्सा विभाग के मुताबिक जयपुर में डेंगू के 90 मरीज हैं। खुद चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने भी माना कि आंकड़े सही नहीं हैं। क्योंकि अभी निजी अस्पतालों से आंकड़े नहीं आ रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।