यूएन सुरक्षा परिषद विस्तार के लिए भारत को मिली सफलता
(International)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता की कोशिशों में भारत को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। भारत की इस कोशिश को चीन का भी साथ मिल गया है। संयुक्त राष्ट्र के करीब 200 सदस्य राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग पर अगले एक साल तक चर्चा के लिए तैयार हो गए हैं। इस ग्लोबल संस्था में निर्णय लेने वाला सुरक्षा परिषद शीर्ष अंग है। परिषद में 15 सदस्य होते हैं, जिनमें अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन, और फ्रांस स्थायी सदस्य हैं, जबकि बाकी 10 राष्ट्र अस्थाई सदस्य होते हैं। संयुक्त राष्ट्र में यह पहला मौका है, जब इस सुधार प्रस्ताव के लिए सदस्य राष्ट्रों ने लिखित सुझाव दिए हैं। हालांकि अमेरिका, चीन और रूस इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए जोकि भारत की राह में एक रोड़े के रूप में देखा जा रहा था । हालांकि, चीन सुरक्षा परिषद के विस्तार का कड़ा विरोध करता रहा है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, वह सुधार के ढांचे पर एक साल तक चर्चा के इस प्रस्ताव पर वोटिंग कराना चाहता था , लेकिन उसे इस पर दूसरे सदस्यों का साथ नहीं मिला। जिसके बाद इसने इस बात पर जोर भी नहीं दिया. इससे सीधे तौर पर भारत का फायदा हुआ.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।