दिल्ली में डॉक्टरों की छुट्टियां स्थगित
(India)
दिल्ली सरकार ने लगातार बढ़ते डेंगू मामलों को देखते हुए सभी डॉक्टरों की छुट्टियां स्थगित कर दी हैं. इतना ही नही सरकार ने पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया है। कुछ अस्पतालों की ओर से डॉक्टरों व दूसरे कर्मियों की मांग की गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सभी अस्पतालों में स्पेशल फीवर क्लीनिक खोलने के निर्देश भी दिए हैं। जैन ने दिल्ली सचिवालय में सोमवार को एक बैठक बुलाई, जिसमें सभी जिलों के जिलाधिकारी, जिला चिकित्सा अधिकारी, सभी जोन के स्वास्थ्य निदेशकों को बुलाया गया था। नगर निगम के ताजा आंकड़ो के मुताबिक 1 से 12 सितंबर के बीच 1041 मरीज डेंगू के परीक्षण में पोजिटिव पाए गए, जिनमें 613 मामले पिछले एक सप्ताह के हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।