दिल्ली में इन दिनों एक ही खबर है. जानलेवा डेंगू. शुक्रवार को फिर चार लोग डेंगू से मर गए. इनमें दो बच्चे हैं. 11 साल का मुहम्मद और 12 साल की किरण. डेंगू से दिल्ली में अब तक 20 लोग मारे जा चुके हैं. इस बीच, दिल्ली सरकार ने 48 नए निजी अस्पतालों को टेंपररेरी रजिस्ट्रेशन देकर 795 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की मंजूरी दे दी. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सरकार ने नए निजी अस्पतालों इस शर्त पर टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन दिया है कि वे सिर्फ बुखार और डेंगू के मरीजों को भर्ती करेंगे. इन मरीजों से अस्पताल की न्यूनतम फीस का भी आधा ही वसूला जाएगा. दिल्ली सरकार ने रविवार तक ये बेड मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है. केजरीवाल ने शुक्रवार को ही राजीव गांधी हॉस्पिटल में 200 बेड शुरू किए. उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल का भी दौरा किया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।