आज विश्व एड्स दिवस है। भारत में चालीस लाख से भी ज्यादा एचआईवी पॉजेटिव है। तमाम सरकारी और गैरसरकारी प्रयासों के बावजूद देश में ये रोग तेजी से फैल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक यदि इसके बढने की यही रफ्तार रही तो भारत आने वाले वर्षो में इस रोग के मामले में अफ्रीका से भी आगे निकल जाएगा। राजस्थान में रजिस्टर्ड एड्स मरीजों में से लगभग आधे लापता हो गए हैं और अब चिकित्सा विभाग को इन्हें ढूंढने का अभियान चलाना पड़ रहा है। राजस्थान एड्स कंट्रोल सोसायटी के तहत काम करने वाले एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी एआरटी सेंटरों पर 48 हजार 202 एड्स मरीज रजिस्टर्ड थे। इनमें से 25 हजार 638 अपना उपचार लेने नहीं पहुंच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में एड्स मरीजों का उपचार के लिए नहीं आना चिंताजनक माना जा रहा है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।