जयपुर के सवाईमानसिंह अस्पताल की दशा जल्द सुधरेगी। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल की सबसे बड़ी समस्या स्टॉफ की कमी है। जिसका हल अब निकाल लिया गया है। जल्द 250 नए अस्टिेंट प्रोफेसर्स, डेमोंस्ट्रेटर और पैरामेडिकल स्टॉफ की भर्ती की जाएगी। चिकित्सा विभाग ने पहली बार ये भर्ती करने का अधिकार मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को दिए है। अस्पताल का दौरा करने के बाद मंगलवार को चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सवाईमानसिंह अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। इसके तहत अब जांच काउंटरों और दवा वितरण केंद्रों पर भीड़ कम करने के लिए उनका विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा लाचार मरीजों को ले जाने के लिए ट्रॉलीमेनों की भर्ती करने और स्टॉफ को ड्रेस कोड में आने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सीनियर फैकल्टी को भी ओपीडी में बैठने के लिए पाबंद किया गया है,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।