सर्दियों के दौरान शुष्क त्वचा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पूर्व क्रीम या मॉश्चराइजर लगाएं और रोजाना ढेर सारा पानी पिएं।
-सर्वाधिक काम में आने के चलते हाथ, पैर व होंठ सबसे ज्यादा शुष्क होते हैं। उन्हें दिनभर में अतिरिक्त मॉइश्चराइजर की जरूरत पड़ती है। बैग या डेस्क पर काम करने के दौरान हमेशा क्रीम व लिप बॉम पास रखें।
-आप रात में सोते समय भी त्वचा को मॉइश्चराइज कर सकते हैं। रात में सोते समय कमरे में ह्यूमिडफाइअर (हवा को नम करने वाला उपकरण) रखें, यह त्वचा, बाल व नाखून को मॉइश्चराइज करने में मदद करेगा।
-दिन में ढेर सारा पानी पीना सुनिश्चित करें। यह आपको अंदर से पोषित रखता है। अच्छे स्वास्थ्य व खूबसूरत त्वचा के लिए पानी बहुत जरूरी है।
-सर्दियों के दौरान ज्यादा पानी पीने के अलावा डाइटिंग भी आपकी त्वचा को पोषित रखती है। आपको अपने आहार में जैतून तेल, सैमन (एक तरह की मछली) व बादाम-मूंगफली आदि को शामिल करना चाहिए।
-सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना बंद न करें। अल्ट्रावॉयलेट किरणें त्वचा को जबर्दस्त रूप से नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए बाहर निकलने से पहले रोजाना अच्छी तरह सनस्क्रीन जरूर लगाएं। देर तक बाहर रहने पर बीच-बीच में इसे दोबारा लगाएं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।