चीन में जीका वायरस की पुष्टि
(International) पड़ोसी देश चीन ने अपने यहां एक व्यक्ति के जीका वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि की है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ ने देश की नेशनल हेल्थ एंड फैमिली प्लानिंग कमिशन के हवाले से कहा कि जियांग्सी प्रांत के गनसियन में एक 34 वर्षीय व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि वायरस से संक्रमित व्यक्ति की तबियत में सुधार हो रहा है।
साफ है कि भारत भी इस बीमारी से अछूता नहीं रह सकता है। भारत सरकार की ओर से 29 जनवरी को इस बात का ऐलान किया गया था कि जीका को लेकर सरकार अलर्ट है। पिछले दिनों सरकार की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।