सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में जारी ऑल इंडिया नर्सिंग फेडरेशन की पन्द्रह दिवसीय हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। नर्सों ने सरकार को पन्द्रह दिन का समय दिया है, यदि इस दौरान सरकार ने मांगों पर विचार नहीं किया तो 15 मार्च से देशभर की नर्से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी। इस बावत फेडरेशन की अध्यक्ष डॉ. जीएस खुराना ने बताया कि 12 से 27 फरवरी तक नर्सो ने सांकेतिक हड़ताल की, जिसमें नर्सो ने जंतर मंतर पर क्रमिक अनशन किया। इस क्रम में 26 फरवरी को दिल्ली सहित देश भर की नर्से एक दिन के अवकाश पर थीं। संगठन ने सरकार को 15 दिन का समय दिया है। मालूम हो कि सातवें वेतन आयोग में नर्सो को मिलने वाले कई भत्तों को समाप्त कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।