126 दवाइयां 40 प्रतिशत तक सस्ती
(India)

सरकार द्वारा 530 जरूरी दवाइयों की कीमतों की सीमाएं तय करने के बाद 126 दवाइयां 40 प्रतिशत तक सस्ती हो चुकी हैं। रसायन और ऊर्वरक राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहिर ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि नेशनल फार्मासूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने 530 दवाइयों की अधिकतम कीमतें तय कर दी हैं। उन्होंने बताया कि जिन 530 दवाइयों के अधिकतम दाम तय हुए हैं उनमें 126 की कीमतों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है जबकि 34 दवाइयां 35 से 40 प्रतिशत तक सस्ती हो गईं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।