(India)
मॉरिशस के स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता मंत्री अनिल कुमार सिंह गायन ने शुक्रवार को एम्स का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स के कार्यवाहक निदेशक डॉ. जीके रथ से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच स्वास्थ्स संबंधी शोध और असाध्य बीमारियों के इलाज संबंधी तकनीक पर चर्चा की। वर्ष 2013 में एम्स और मॉरिशस के बीच हुए समझौत के तहत पारंपरिक चिकित्सक विधि के जरिए इलाज को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर भी बात की गई। मालूम हो कि दोनों देशों के बीच ईहेल्थ नेटवर्क पर काम किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।