रिकॉर्ड दर्ज कराने के इरादे से अमेरिकी बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्रा पर
(India)
कजाखस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से एक रूसी रॉकेट ने एक अमेरिकी बुजुर्ग व्यक्ति सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए उड़ान भरी। बताया जाता है कि रिकॉर्ड दर्ज कराने के इरादे से अमेरिकी बुजुर्ग जेफ विलियम अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र गए हैं। रॉकेट कजाखस्तान में रूसी अंतरिक्ष केंद्र से तेज हवाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात नौ बजकर 26 मिनट पर रवाना हुआ। तीन अंतरिक्ष यात्रियों में रूस के ओलेग स्क्रिप्रोचका और एलेक्जी ओवचिनिन तथा अमेरिकी बुजुर्ग जेफ विलियम्स शामिल हैं। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकोस्मोस ने एक बयान में बताया, सोयूज रॉकेट ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी और आज दिन में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तीन बजकर 11 मिनट पर चालक दल का यान कक्षा में पहुंचा। अंतरिक्ष यात्री अपने साथ यूरी गागरिन की तस्वीर ले गए हैं। अब से करीब 55 साल पहले तत्कालीन सोवियत संघ के नागरिक गागरिन ने अंतरिक्ष में कदम रख कर इतिहास रच दिया था क्योंकि यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले व्यक्ति थे। नासा ने कहा है कि आईएसएस की अपनी छह माह की यात्रा की समाप्ति के बाद विलियम अंतरिक्ष में कुल मिला कर सर्वाधिक 534 दिन बिताने वाले अमेरिकी नागरिक बन जाएंगे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।