जयपुर में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी। अप्रैल के मौसम में ही पारा चालीस और 42 डिग्री को पार कर रहा है। ऐसे में लोगों का स्वास्थ्य भी जमकर बिगड़ रहा है। बात करें यदि प्रदेश के सवाईमानसिंह अस्पताल की तो यहां रोजाना ओपीडी में बीस फीसदी मौसमी बीमारियों के मरीज बढे है। आमतौर पर मई जून में सामने आने वाले लू लगने और डिहाइड्रेशन के पेशेंट भी अस्पताल में बड़ी तादाद में पहुंच रहे है,,,इसके अलावा गले में इंफेक्शन के मामले भी बढे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।