उत्तराखंड में आग से बढ़ी दमा और सांस की बीमारी
(India)

उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग से दमा और सांस की बीमारी से पीडित राज्य के डेढ़ लाख से अधिक लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर इन रोगियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आग से पूरे राज्य में धुआं और धुंध छा गई, जिससे सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांस और दमा के मरीज इस वजह से बड़ी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन मरीजों के लिए जंगलों का धुआं जानलेवा हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी अस्पतालों को दमा और सांस के मरीजों के इलाज के लिए तैयार रहने और दवा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इन मरीजों को डॉंक्टरों के संपर्क में रहने और दवा का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई है। वार्षिक स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार राज्य में इस समय दमा और सांस के डेढ़ लाख रोगी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।