रामदेव 12 जून को देंगे योग प्रशिक्षण
(India)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लगाए जाने वाले शिविर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इसके लिए बाबा रामदेव पहले करीब दस हजार योग प्रशिक्षकों को 12 जून को सेक्टर-12 के मैदान में प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही इससे पहले विभिन्न क्षेत्रों के पार्क में लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए योग प्रशिक्षकों को जिम्मेदारी बांटी जा रही हैं। पतजंलि योग समिति हरिद्वार से योग प्रशिक्षकों और कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है। इस योग शिविर की तैयारियों के लिए समिति का नया कार्यालय सेक्टर-11 में स्थापित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाने वाला यह मेगा योग शिविर पांच दिवसीय होगा, जो 17 से 21 जून तक चलेगा। इन पांचों दिन योग गुरू बाबा रामदेव लोगों को योग करवाएंगे। इन पांच दिन में से किसी एक दिन प्रधानमंत्री भी योग शिविर में शिरकत कर सकते हैं। ऐसा दावा बाबा रामदेव और उनकी पतजंलि योग समिति से जुड़े लोग करते हैं। फरीदाबाद पतजंलि योग समिति के मंडल प्रभारी जयपाल शास्त्री ने बताया कि इस मेगा शो में एक लाख से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।