पूरे साल मलेरिया से बचाएगा ये टीका
(India)
आप अब एक साल तक मलेरिया के डर से मुक्त हो सकते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टीका बनाया है जो पूरे साल तक लोगों को मलेरिया से बचाएगा। अभी जो टीके मौजूद हैं वह पांच महीने तक ही असरदार होते हैं। यह शोध जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है। अमेरिकी कंपनी सनारिया के वैज्ञानिकों ने हजारों जिंदा परजीवियों (पी. फैल्सिपेरम स्पोरोज्वाइट्स) की मदद से एक नया टीका तैयार किया है। यह एक साल तक मलेरिया की रोकथाम में सक्षम है। इसका नाम पीएफएसपीजेड टीका रखा गया है। अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की एलर्जी और संक्रमण वाली बीमारियों की इकाई (एनआईएआईडी) और बॉल्टीमोर स्थित मेरीलैंड विश्वविद्यालय के मेडिकल स्कूल ने इस टीके का परीक्षण किया है। इस दौरान स्वस्थ्य लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद इन लोगों को मलेरिया मच्छर वाले क्षेत्र में रखा गया। टीका लगाने वाले लोगों में एक साल तक मलेरिया के लक्षण नहीं पाए गए। एनआईएआईडी के प्रधान निरीक्षक रॉबर्ट सीडर के अनुसार यह टीका एक मलेरिया की रोकथाम के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह एक साल तक बीमारी से बचाने में कारगर है। शोधकर्ताओं ने 18 से 45 साल की उम्र के 101 स्वस्थ्य लोगों को दो गुटों में बांटा। पहले गुट में 59 लोग रखे गए। इन्हें टीका लगाया गया। जबकि दूसरे गुट में 32 लोगों को बिना टीके के रखा गया। पहले गुट के आगे अलग अलग हिस्से किए गए। इसमें कुछ लोगों को नया टीका लगाया गया जबकि शेष को बाजार में मौजूद अन्य टीके लगाए गए। इसके बाद इन्हें मलेरिया के लिए जिम्मेदार परजीवी (प्लासमोडियम फैलसिपेरम) के बीच पूरे एक साल तक रखा गया। इस दौरान मलेरिया के मच्छर से इनकी त्वचा पर डंक भी मरवाए गए। शोधकर्ताओं ने माया कि 55 फीसदी लोगों में पूरे एक साल तक मलेरिया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।