स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात कराने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार
(DELHI, DELHI) यमुनानगर की स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले कई दिनों से बेटी बचाओ बेटी पढाओ को लेकर काम कर रही है और ऐसे में इस टीम ने यहां दो दिन पहले ही एक गिरोह को पकड़ कर उसके कब्जे से 30 एमपीटी किटे बरामद की थी लेकिन आज इस टीम ने एक ऐसे गिरोह को हिरास्त में लिया है जो गर्भवती ओरतों का अल्टासाउंड होने के बाद उनके गर्भ को गिराने का काम करता था दरासल टीम को इस गिरोह की भनक लगी तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर पूरा प्लान तैयार किया और एक गर्भवती डिकोए को तैयार कर इस गिरोह के पास भेजा जोकि गर्भवति महिला को अपनी बाइक पर बिठा कर एक मकान में ले गया जहां इस पूरे काम को अंजाम दिया जाता था लेकिन साथ ही इस गैंग की एक और महिला थी जोकि होम डिलेवरी करती थी और इस सब काम की फीस भी अलग अलग तरह से ली जाती थी।
पुलिस ने मौके से ही तीनों आरोपियो को हिरास्त में लेकर उनके कब्जे से ओबोरशन की ली गई राशी भी बरामद कर ली है वही टीम की माने तो ऐसा गिरोह पहली बार उनके हत्थे चढा है जो घर पर भी जाकर ऐसे काम को अंजाम देता था जबकि पकडा गया युवक अपने आप को आरएमपी डाक्टर बता रहा है और इसका यही कहना था कि महिला के कहने पर वह अपनी बाइक पर इसे लेकर गया था जबकि आगे क्या होना था इसे भी नही मालूम ।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।