बच्चियों को कोख में मारने की दवाई देने वाले मेडिकल स्टोर को किया गया सील
(HARYANA, HARYANA) स्वास्थय विभाग की टीम ने हरियाणा के गोहाना गांव बिचपड़ी में मेडीकल स्टोर पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान दो दवाईंयों के स्टोर और एक निजी लैब की जांच पर खामियां पाई गई हैं। जिससे टीम ने स्टोर को सील कर दिया हैं। हलाकि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँची तो स्टोर संचालक वहाँ से फरार होने पर में कामयाब हो गया था, हलाकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
सामान्य अस्पताल के डिप्टी सीईमओ डॉ. आदर्श शर्मा, डॉ. अनू, ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ प्रवीण व जींद से डॉ सुलेख की सयुंक्त टीम बुधवार देर शाम गांव बिचपड़ी पहुंची। जहां उन्होंने दवाईंयों के दो स्टोर व एक निजी लैब पर जांच शुरु की ।स्वास्थय विभाग की टीम ने जांच करते हुए नरवाल मेडिकल स्टोर पर कुछ खामियां पाई गई थी। जिससे टीम ने उसी समय स्टोर को सील कर दिया। इस दौरान टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर चार एमपी कीट पाई गई जो अब्रोशन करवाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। जिससे टीम ने स्टोर को सील कर दिया हैं। मेडिकल स्टोर के मालिक के पकड़े जाने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात और अल्ट्रासाउंड करने वालो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 80 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड और मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर अवैध रूप से अल्ट्रा साउंड करने वाले संचालकों और मेडिकल स्टोरों को सील किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।