बिहार स्वास्थ्य मंत्री ने किया सदर अस्पताल का दौरा
(BIHAR, BIHAR) बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार की शाम को सासाराम के सदर अस्पताल का दौरा किया। मंत्री ने अस्तपताल के अलग-अलग विभाग में जाकर मरीजों के इलाज, भोजन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के जनरल और महिला वार्ड में जाकर मरीजों का हाल-चाल पूछा। मंत्री ने अस्पताल की ख़राब हालात की बात स्वीकार की, और कहा कि राज्य सरकार इस बात पर गंभीर है, जल्द ही इन कमियों को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय पर नहीं आने वाले डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।