दिल्ली में चिकनगुनिया के मरीजों में 150 फीसद बढ़ोतरी
(India)
भले ही केंद्र और राज्य सरकार चिकनगुनिया को बड़ा खतरा न मान रही हो, लेकिन राजधानी दिल्ली में बीते एक हफ्ते के अंदर इस बीमारी के मरीजों की संख्या में 150 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 4 हजार लोगों का चिकनगुनिया और डेंगू टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है....... डेंगू, चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा मरीज दक्षिण दिल्ली के हैं. जहां अभी तक 202 मामले सामने आ चुके हैं. एमसीडी डाटा के मुताबिक 37 मरीज दिल्ली के बाहर से हैं. वहीं अब तक चिकनगुनिया से 12 लोगों की मौत हो चुकी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।