दिल्ली में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा
(India)
देश की राजधानी में 64 पक्षियों की मौत ने बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा दिया है. 7 मरे हुए पक्षियों में वायरस पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली सरकार ने चिकन और अंडों पर एक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में अधपका चिकन और अंडे न खाने की हिदायत दी गई है। अब तक चिकन के सेफ होने के दावा करने वाली दिल्ली सरकार अब संभलकर चिकन खाने की अपील कर रही है। मंत्री गोपाल राय ने एक एडवाइजरी जारी करके चिकन और अंडा खाने में एहतियात बरतने की बात कही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।