राजधानी के सवाईमानसिंह अस्पताल में जल्द ही मरीजों को आधुनिक रसोई प्रणाली से तैयार खाना मिलेगा. झालवाड़ मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर शहर के सवाईमान सिंह अस्पताल में ऐसा रसाई घर तैयार करने की कवायद शुरू की गई है. रसोई में ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे अधिक से अधिक काम मशीनों से किया जाए, जिससे संक्रमण की संभावना भी कम होगी. सवाईमानसिंह अस्पताल में आधुनिक रसोईघर तैयार होने के बाद दूसरे चरण में जेके लोन, जनाना, महिला और गणगौरी बाजार सहित अन्य अस्पतालों में भी ऐसी योजना शुरू की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।