ठंड से लकवे और हार्टअटैक के रोगी बढ़े
(India)
गुलाबीनगर में सर्दी के तेवर तीखे हो गये है। सर्दी का असर लकवे और हार्टअटैक के रूप में सामने आ रहा है। लोगों की रक्त धमनियां सिकुडने लगी हैं। नतीजतन रक्तचाप अधिक बढने पर दिमाग में आनेण्जाने वाली खून की नलियां फट रही हैं। वहीं हार्ट अटैक की संभावना बढ़ रही है। इस स्थिति में दिमाग में खून बहनेए नलियों में खून का पतलापन कम होने और ठंड के प्रकोप से खून जमने की स्थिति बन रही है। जयपुर के सवाईमानसिंह अस्पताल में रोजाना 30 से 40 मरीज इस शिकायत के साथ पहुंच रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल हार्ट अटैक के मरीजों का है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।