शनि देव को खुश रखने के लिए घर में रखें शमी का पौधा
(India)
पुराने समय से शमी के पौधे की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस पौधे की पूजा करने से जहां शनि देव को खुश किया जा सकता है वहीं इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का भी वास होता है। इस पौधे की पूजा करने से घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। अगर कुंडली में शनि ग्रह सही दशा में न हो तो ज्योतिष शमी की पूजा का ही उपाय बताते हैं। इसके अलावा भी शमी के पौधे को घर में रखने के कई फायदे होते हैं। यहां पढ़ें इससे जुड़े और भी लाभ-
1.शमी के पौधों को अधिकतर जगह घर में दरवाजे के पास लगाया जाता है। बिहार, झारंखड जैसे राज्यों में तो इसे बहुत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इसका सुबह-सुबह दर्शन करना बेहद शुभ होता है।
2. शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शाम को इसके पास सरसों के तेल की दीपक जलाना चाहिए। इसे घर में मुख्य द्वार के बाएं तरफ लगाना चाहिए।
3. घर में शमी का पौधा लगाने से कई प्रकार से वास्तु दोष दूर होते हैं। इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
4. हवन की लकड़ियों में भी शमी के पौधे की लकड़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।