इसके जरिये बड़े उपग्रहों का देश में ही प्रक्षेपण हो सकेगा,यह साधारण, बेहतर पेलोड वाला और मजबूत प्रक्षेपण यान, कुल वजन 640 टन, यह करीब 200 हाथियों के बराबर है, यह हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराने में सक्षम है, जीएसएलवी एमके-3 भविष्य के भारत का रॉकेट है , इंटरनेट गति बेतहाशा बढ़ जाएगी, सोमवार को जीएसएलवी एमके-3 के जरिये उपग्रह जीसैट-19 को भी भेजा जाएगा। इसके सफल प्रक्षेपण के बाद भारत में इंटरनेट की गति में बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी। डेढ़ साल के अंदर दो अन्य संचार उपग्रहों जीसैट-11 और जीसैट-20 को भी अंतरिक्ष में भेजने की योजना है। अब भारत दूसरे देशों पर डिपेंड हुए बिना बड़े और भारी सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग देश में ही कर सकेगा। यह स्पेस में 4 टन तक के वजन वाले सैटेलाइट्स को ले जा सकता है। इसकी क्षमता मौजूदा जीएसएलवी मार्क 2 की दो टन की क्षमता से दोगुना है। धरती की कम ऊंचाई वाली ऑर्बिट तक 8 टन वजन ले जाने की ताकत रखता है। जो भारत के क्रू को लेकर जाने के लिए लिहाज से काफी है। इसरो पहले ही स्पेस में 2 से 3 मेंबर भेजने का प्लान बना चुका है। इसके लिए करीब 4 अरब डॉलर के फंड मिलने का इंतजार है।
GSLV मार्क 3 का वजन 630 टन है, जो 200 हाथियों के बराबर है। ऊंचाई करीब 42 मीटर है। इसका वजन 5 पूरी तरह से भरे बोइंग जम्बो विमान या 200 हाथियों के बराबर है। इसीलिए इसे फैट ब्वॉय कहा जा रहा है। इसको बनाने में 160 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद में बनाया गया है, भारत के लिए संचार क्षेत्र में क्रांति लाने वाला उपग्रह है, यह पुराने 6-7 संचार उपग्रहों के समूह के बराबर होगा, मेड इन इंडिया उपग्रह डिजिटल भारत को सशक्त करेगा, पहली बार किसी उपग्रह पर कोई ट्रांसपोंडर नहीं होगा, यह प्रति सेकंड चार गीगाबाइट डेटा देने में सक्षम होगा,लगभग 3.2 टन वजनी है, इसकी उम्र 15 वर्ष होगी,इसका आगामी कुछ महीनों में प्रक्षेपण किया जाएगा, वजन 5.8 टन है, इसे अमेरिका की मदद से भेजा जाएगा, इस साल के आखिरी में इसे अंतरिक्ष में छोड़ा जाएगा, यह प्रति सेकंड 13 गीगाबाइट डेटा देने में सक्षम होगा, वर्ष 2018 के अंत तक इसके प्रक्षेपण की योजना, इसका डेटा रेट 60-70 गीगाबाइट प्रति सेकंड होगा.
इसरो अध्यक्ष एसएस किरण कुमार ने बताय कि यह मिशन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अब तक का सबसे भारी रॉकेट और उपग्रह है जिसे देश से छोड़ा जाना है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।