प्रमुख शोधकर्ता डॉ. जोनाथन मागुएरे ने बताया कि तीन कप कृत्रिम दूध पीने वाले तीन साल के बच्चे की लंबाई इसी उम्र में इतना ही गाय का दूध पीने वाले बच्चे की अपेक्षा 1.5 सेंटीमीटर तक कम रह जाती है। तीन साल के उम्र के बच्चे की लंबाई में इससे आधे इंच का फर्क पड़ता है।
शोधकर्ताओं ने 2008 दिसंबर से 2015 सितंबर तक दो से छह साल के 5034 स्वस्थ बच्चों पर इसका अध्ययन किया। इनकी औसत उम्र 38 माह थी। इसमें 51 फीसदी लड़के थे।
शोध से पता चला कि स्वस्था बच्चों में पांच फीसदी बच्चे केवल कृत्रिम दूध पी रहे थे, लगभग 84 फीसदी गाय का दूध पी रहे थे, आठ फीसदी कृत्रिम दूध के साथ ही गाय का दूध भी पी रहे थे और 3 फीसदी कोई भी दूध नहीं पी रहे थे। प्रो. एमी जॉय लानू ने बताया कि बच्चों के लंबे होने का मतलब है, उनका स्वस्थ होना, ऐसे बच्चों के लिए गाय का दूध बहुत जरूरी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।