राजस्थान में फैला स्वाइन फ्लू
(Rajasthan, India) जयपुर। राजस्थान में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार जारी है और हालात इतने विकट हो चुके हैं कि इस साल एक जनवरी से अब तक 600 से ज्यादा मरीज स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 69 लोगों की इस भवायह बीमारी से मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं पिछले 20 दिनों की बात करें तो प्रदेश में 200 से अधिक स्वाइन फ्लू के नए मामले सामने आ चुके हैं और इन दिनों में अब तक करीब 10 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। आमतौर पर सर्दियों में कहर बरपाने वाली यह बीमारी पिछले कुछ सालों से हर सीजन में हावी होती जा रही है। वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। जयपुर में करीब 250 से अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं सबसे ज्यादा 16 मौत भी जयपुर में ही हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।