खांसी हो तो अनार के फल का छिलका चबा कर चूसें। तुरंत लाभ होगा।
बदहजमी की समस्या से परेशान हैं तो इसके दाने के चार चम्मच रस में थोड़ा-सा भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें।
कब्ज से मुक्ति चाहते हैं तो इसके दाने को चबा कर खाएं।
भूख कम लगती है या नहीं लगती है तो इसके दाने को चूस कर खाएं।
बुखार में बार-बार प्यास लगे और गला सूखे तो अनार दानों का रस पिलाना काफी फायदेमंद होता है।
मसूड़ों की तकलीफ से परेशान हैं तो अनार के छिलके को सूखा कर जला कर उसका पाउडर बना लें और मंजन की तरह मसूड़ों पर मलें दांत चमकेंगे और मसूड़ों में मजबूती आएगी।
टाइफाइड से पीड़ित व्यक्ति को इसके पत्तों का काढ़ा बना कर उसमें थोड़ा-सा काला नमक मिला कर पिलाने से काफी लाभ होता है।
8 तलवे-हथेली में जलन महसूस करते हैं तो अनार के ताजा पत्तों को पीस कर तलवे और हथेलियों पर मेहंदी की तरह लगाएं जलन शांत हो जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।