इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज( आईजीएमसी) अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ मौजूद एक डॉक्टर ने एंबुलेंस की व्यवस्था करने के संबंध में फोन किया था।
डॉक्टर चंद ने बताया कि तुरंत ही वो अपनी कार से निकल गईं और डॉक्टरों की एक टीम रास्ते में उनसे मिली। दिल्ली जाने के दौरान रास्ते में वह कुछ दर के लिए पंचकुला में रूकीं। डॉक्टर चंड़ीगढ़ तक सोनिया गांधी के साथ थे। उन्होंने बताया कि संप्रग अध्यक्ष की हालत स्थिर है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। वो शिमला थी जब अचानक उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हो गई थी। उसके बाद उनके दिल्ली वापस लाया गया। यहां उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।