शुरुआत में माना जा रहा था कि डॉक्टरों की हड़ताल एक या दो दिन ही चलेगी। क्योंकि मेडिकल कॉलेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बड़ा मेडिकल कॉलेज है। जहां विभिन्न जिलों से मरीज इलाज कराने पहुंचते है। लेकिन यह हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हड़ताल को आज नौंवां दिन है। लेकिन हड़ताली डॉक्टर किसी सूरत में मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जब तक जैद शेरवानी का निलंबन नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा तमाम चेतावनी और एएमयू प्रशासन की चेतावनी के बाद भी हड़ताली डॉक्टर अपनी बात पर अडिग है।
गुरुवार को भी कई बार चिकित्सकों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं माने। उनका कहना हैं कि हड़ताल तभी वापस होगी, जब उनकी मांग को मान लिया जाएगा। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों का हाल बेहाल है। पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से मरीज तड़पने को मजबूर है। इलाज के अभाव में वह इधर उधर भटक रहे है। लेकिन इलाज नहीं मिल पा रहा है। आरडीए के अध्यक्ष ड़क्टर अब्दुल्लाह आजमी ने कहा है कि जब तक आरडीए की सभी मांगों को पूरा नहीं कर लिया जाता, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।