लालू को अस्पताल ले जाने जाने के दौरान डॉक्टरों की एक टीम एंबुलेंस में मौजूद थी। लालू का चेकअप करने के बाद रिम्स के डॉक्टर लाल मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद ठीक हैं उनकी जो भी बीमारी है वह सिर्फ उम्र का तकाजा है। अकसर बड़ी उम्र में इस तरह की परेशानियां होती हैं।
लालू प्रसाद के स्वागत में रिम्स में उनसे मुलाकात करने वालों की भारी भीड़ होने की संभावना है। विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने रांची रेलवे स्टेशन और रिम्स में दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किया है। स्टेशन पर मजिस्ट्रेट के रूप में कांके के अंचलाधिकारी प्रभात भूषण सिंह और खलारी के सीओ सच्चिदानंद प्रसाद को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि रिम्स में नगड़ी के सीओ दिवाकर द्विवेदी और ओरमांझी के सीओ राजेश कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। रांची के एसएसपी को दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।