अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर आज डिस्चार्ज होने की संभावना कम
(DELHI, DELHI) पूर्व प्रधानमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी को नियमित जांच के लिए सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद आज उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। बुलेटिन में बताया गया कि आज उनके डिस्चार्ज होने की संभावना कम है।

मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए एम्स के डॉक्टर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर है। उन्हें एंटी बायोटिक्स दिये जा रहे हैं और वे इलाज के दौरान प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब तक इन्फेक्शन नियंत्रित नहीं कर लिया जाता तब तक वे अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।