मनीष सिसोदिया की जांच कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति कभी भी गंभीर हो सकती है। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैन मंगलवार से भूख हड़ताल पर हैं। इस कारण शनिवार को उनके रक्त में शर्करा का स्तर गिर गया था।
मंत्री ने एक ट्वीट में अपने स्वास्थ्य रिपोर्ट की प्रति साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि रिपोर्ट में कीटोन बढ़ रहा है और रक्त में शर्करा का स्तर लगातार नीचे है। चार दिन में 3.7 किलोग्राम वजन कम हुआ है। हम दिल्ली के लोगों के लिए लड़ना जारी रखेंगे। स्वास्थ्य रिपोर्ट के मुताबिक 12 जून को जैन का वजन 82.7 किलोग्राम था जबकि 16 जून को वजन 79 किलोग्राम था।
मनीष सिसोदिया के शरीर में कीटोन का स्तर खतरे के निशान से पार कर गया है। वहीं सत्येंद्र जैन को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वे डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। दोनों ही नेताओं को लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।