बड़ी संख्या में योगाभ्यास के साथ कई तरह के और भी रिकॉर्ड्स बने। इस दौरान 5 साल से लेकर 100 साल तक के लोगों ने योग किया। योगाभ्यास के दौरान यहां एक व्यक्ति ने 1 घंटे 3 मिनट तक शीर्षासन किया। पिछला रिकॉर्ड 1 घंटे का था। साथ ही एक व्यक्ति ने ढाई हजार पुशअप्स लगाए।
राजस्थान सरकार ने रामदेव को योग दिवस पर कोटा में योगाभ्यास करवाने का निमंत्रण भेजा था। इस दौरान चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया कि इस योगाभ्यास में कोटा सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए लोगों के साथ, यहां संचालित कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र पुलिसकर्मी सैन्यकर्मी आदि ने भी हिस्सा लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।