अपने Aadhar कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से इस तरह कर सकते हैं लिंक
(India) Aadhar भारत के नागरिकों के लिए समय के साथ-साथ पहचान के लिए जरुरी होता जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर बीच में कई प्रश्न भी उठाए गए की Aadhar को बैंक से लेकर मोबाईल नंबर तक के साथ लिंक करना जरुरी क्यों है? लेकिन धीरे-धीरे सरकार Aadhar को पहचान के साथ-साथ अन्य कामों के लिए भी जरुरी बनती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अब Aadhar को ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लिंक को अनिवार्य करने वाली है।

Aadhar को ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लिंक करवाने के पीछे सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है की एक व्यक्ति के पास एक से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस ना हो। Aadhar से ड्राइविंग लाइसेंस लिंक करने पर उस व्यक्ति की सभी निजी जानकारी भी लिंक होगी। इससे फेक या एक से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस रखने की सम्भावना भी कम होगी। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा इशू किये जाते हैं तो इसे लिंक करने की प्रक्रिया हर राज्य में अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, इसके मुख्य स्टेप्स एक जैसे ही रहेंगे।
Aadhar को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक करने से पहले अपने Aadhar और ड्राइविंग लाइसेंस की डिटेल्स अपने पास तैयार रखें। जानते हैं किस तारक Aadhar को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक किया जा सकता है
- वेबसाइट पर लिंक आधार के विकल्प पर जाएं

- ड्राप डाउन मेन्यू से ड्राइविंग लाइसेंस विकल्प का चयन करें

-अपने ड्राइविंग लाइसेंस नंबर को एंटर करें और गेट डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करें

- अपने ड्राइविंग लाइसेंस नंबर को वेरीफाई करें

-अब अपने 12 डिजिट के आधार नंबर को एंटर करें

- आधार के साथ अपने रजिस्टर्ड नंबर को एंटर करें
-सब्मिट बटन पर क्लिक करें

- इसके बाद आपको आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा

- प्रक्रिया को पूरा करने के लिए OTP एंटर करें

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।