श्रीदेवी के लिए रखी पूजा में गमगीन हुआ कपूर खानदान, रोती हुईं जाह्नवी और खुशी को बोनी ने संभाला
(India) श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में हुआ था । अब उनके निधन को एक साल पूरा होने जा रहा है । तिथि के हिसाब से 14 फरवरी यानी आज श्रीदेवी की बरसी है । इस मौके पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दोनों बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी के साथ चेन्नई में पूजा की।

ये पूजा श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए रखी गई थी । इस पूजा में अनिल कपूर भी शामिल हुए। यह पूजा श्रीदेवी के मायके यानी चेन्नई वाले घर पर रखी गई। इस पूजा के दौरान पूरा परिवार गमगीन नजर आया ।

श्रीदेवी के जाने के गम से अभी भी कपूर परिवार बाहर नहीं आ पाया है । बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। यहीं होटल के कमरे के बाथरूम में उनकी मौत हुई।

जब तक बोनी कपूर कमरे में पहुंचे तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी। अब बोनी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी को अकेले संभाल रहे हैं । श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन अपनी सौतेली बहनों के काफी करीब आ गए हैं।
अर्जुन मां की तरह अपनी बहनों का ख्याल रखते हैं । बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं और फिर वो कभी वापस नहीं लौटीं । इस हादसे ने चारों बच्चों के बीच की कड़वाहट को खत्म कर दिया|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।