(Jaipur, Jaipur)
एक बार डायबिटीज होने पर जिंदगीभर के लिए वह रोगी के लिए बोझ बन जाती है.इस बीमारी से ग्रसित लोगों को अपने खान-पान का खासा ध्यान रखने की जरूरत होती है.बादाम को डायबिटीज के लिए सुपरफूड्स माना जाता है.ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को ऐसी डाइट लेनी चाहिए जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करे.वहीं ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए जो आपके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं.शरीर में ब्लड शुगर सही होने पर डायबिटीज रोगियों को सामान्य जीवन जीने में मदद मिलती है.इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि डायबिटीज रोगियों के लिए भोजन क्या होना चाहिए.कुछ चीजें ऐसी हैं जो आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं और आपकी डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मददगार हो सकते हैं.बादाम सेहत के लिए पाए जाने वाले सभी नट्स में से पोष्टिक है और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसके अलावा ये कैलोरी से भी भरपूर होता है. डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बादाम एक अच्छा खाद्य पदार्थ है.आपको बता दें कि बादाम में मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है और साथ ही ये डायबिटीज मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है. अगर बादाम का अच्छी मात्रा में लंबे समय तक सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है.इसके अलावा बादाम दिल के रोगों से निजाद दिलाने में भी मददगार हो सकता हैडायबिटीज रोगियों को नमक वाले या भूने हुए बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए. उन्होने यह भी कहा कि डायबिटीज रोगियों को कच्चे बादाम का सेवन करना चाहिए. इसका सेवन सुबह या शाम के नाश्ते के रूप में करना चाहिए. आपको बता दें कि बादाम में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है इसलिए यदि आप अपने आहार में इसका सेवन करते हैं तो आपको वजन बढ़ाने से बचने के लिए अपने दूसरे आहारों में कैलोरी को कम करना होगा. यदि एक डायबिटीज रोगी सामान्य कैलोरी का सेवन कर रहे हैं, तो बादाम के सेवन से कुल कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाएगी. इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए बादाम के सेवन से पहले अन्य कैलोरी को कंट्रोल करना जरूरी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।