अगर आप भी कर रहे है हद से ज्यादा  सनस्क्रीन लोशन का इस्तमाल तो एक बार पहले इसे जरूर पढ़ ले
(Amber, Jaipur) बीजिंग.झेजियांग प्रांत की 20 वर्षीय जियाओ माओ की हद से ज्यादा सनस्क्रीन लगाते रहने से हडि्डयां कमजोर हो गईं। इतना ही नहीं, उसकी 10 पसलियां टूटने की बात भी डॉक्टरों ने कही। माओ की खांसी के इलाज के दौरान कराए गए टेस्ट से डॉक्टरों को यह जानकारी मिली। दरअसल, माओ ने गर्मियों में स्ट्रॉ से बने मैट पर सोना शुरू किया था जिसके बाद उसे खांसी आने लगी थी। शुरुआती इलाज में डॉक्टरों को यह एलर्जिक अस्थमा की समस्या लगी, लेकिन जब उसे सीने में बाईं ओर दर्द भी होने लगा, तब जांच में दर्द का कारण 10 पसलियां टूटना समझ आया था। टेस्ट के रिजल्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए क्योंकि इनमें पता चला कि माओ की बोन डेन्सिटी (हडि्डयों का कम घनत्व) औसतन चीनी महिलाओं के मुकाबले बहुत कम थी। उसके शरीर में विटामिन डी की कमी भी थी और ब्लड कैल्शियम और ब्लड फॉस्फोरस लेवल भी कम थे। यही वजह थी कि उसकी हडि्डयां कमजोर हो गईं और पसलियां टूट गई थीं। माओ के डॉक्टर ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि उसकी पसलियां टूटने की वजह सनस्क्रीन ऑब्सेशन ही हो। माओ की उम्र वाले लोगों के शरीर को जितने विटामिन डी की जरूरत रहती है, वह तो उन्हें हफ्ते में तीन दिन 20 मिनट के लिए धूप में बैठने से ही मिल जाता है। मगर हद से ज्यादा सनस्क्रीन लगाने से उसकी बॉडी को उतना विटामिन डी मिल ही नहीं पाया जिस कारण स्किन टैन होने से तो बच गई लेकिन हडि्डयां कमजोर हो गईं। डॉक्टरों के पूछने पर माओ ने बताया कि स्किन टैन न हो, इसलिए वह ज्यादा समय घर के अंदर ही रहती और जब भी बाहर जाना होता तो एसपीएफ50 वाला सनस्क्रीन लगाकर ही जाती। हालांकि यह इस लोगों के अपने-अपने मत हैं कुछ स्टडीज के मुताबिक तो डॉक्टर का बयान सही है जबकि कुछ का कहना है कि शरीर में विटामिन डी के संयोजन पर सनस्क्रीन के इस्तेमाल से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।