एक ओर जहां देश में कोरोना का दवा को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही है। वहीं इसी बीच बाबा रामदेव ने इसकी दवा कोरोनिल (coronil)को बनाने के दावा कर सभी को चौंका दिया है, लेकिन अब उनका यही दावा उन्हें लगातार मुश्किलों में डालता नजर आ रहा है। दरअसल पतंजलि (patanjali) की ओर से मंगलवार को दवा लॉन्च करने से बाद से ही बाबा रामदेव विवादों के घेरे में घिरते नजर आने लगे हैं।
जहां एक ओर दवा लॉन्च होने के बाद ही बाबा रामदेव की मुश्किल मंगलवार को ही बढ़ गई। इसी बीच जयपुर में भी उनके खिलाफ गांधी नगर थाने में परिवाद दर्ज की गई है। परिवाद जयपुर के डॉ. संजीव गुप्ता ने लगाई है। उनका कहना है कि बाबा रामदेव कोरोना की दवा बनाने का दावा करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
केंद्र सरकार ने लगाई प्रचार पर रोक
मंगलवार को दवा लॉन्च होने के साथ ही अगले पांच घंटे बाद बाबा रामदेव की ओर से प्रचारित करने वाली दवा कोरोनिल की प्रचार पर रोक लगा दी गई। केन्द्र सरकार की ओर से दवा पर रोक लगाने के साथ यह कहा गया है कि बिना अनुमति इलाज का दावा करना गलत है। इसके लिए रिसर्च का ब्यौरा देना होगा। वहीं बाबा रामदेव का कहना है कि उन्होंने इस दवा का ट्रायल किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।