सरकार ने कहा, पतंजलि दवा बेच सकती है, लेकिन कोरोना के इलाज के लिए नहीं
(India) रामदेव ने कहा कि आयुष मंत्रालय ने उन्हें इस दवा के लिए कोविड ट्रीटमेंट के बजाय कोविड मैनेजमेंट शब्द इस्तेमाल करने को कहा है और वह इस आदेश का पालन कर रहे हैं। कंपनी भले ही कोरोनिल को कोविड-19 की दवा बताने के दावे से पीछे हट गई है लेकिन उसका दावा है कि हल्के और मध्यम लक्षणों वाले मरीजों पर इसका ट्रायल सफल रहा था। कंपनी ने हाल में कोरोना के इलाज के लिए कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च की थी। हालांकि कंपनी अब इसे कोरोना की दवा नहीं बता रही है, बल्कि उसका कहना है कि यह बीमारी को मैनेज करने के लिए एक उत्पाद है। इस बीच आयुष मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पतंजलि इस उत्पाद को बेच सकती है लेकिन कोरोना के इलाज की दवा के रूप में नहीं। कोरोना की कथित दवा कोरोनिल को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुए बाबा रामदेव ने बुधवार को सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को योग और आयुर्वेद से मिर्ची लगती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।