(India)
कोरोना संकट से जूझ पूरी दुनिया को वैक्सीन का इंतजार है. अगले कुछ महीनों में कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद की जा रही है. लेकिन इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैक्सीन को लेकर चेतावनी जारी की है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं होगी, जो पलक झपकते ही कोरोना वायरस को खत्म कर देगी. डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा कि अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है इसलिए सबको साथ मिलकर प्रयास करने होंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।