मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना संक्रमित, इंदौर के ऑरबिंदो अस्पताल में भर्ती
(India) मशहूर शायर राहत इंदौरी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इंदौर में उन्हें देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा, 'कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।'
शायर राहत इंदौरी ने अपने ट्वीट में लोगों से अपील की है कि उनके बारे में जानकारी के लिए बार-बार उन्हें या परिवार को फोन न करें, इसकी जानकारी ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से मिलती रहेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।